Sardar Bhagat Singh

Sardar Bhagat Singh

Followers

Saturday 24 December 2011

आदरणीय 
          अध्यक्ष महोदया,
     भारतीय राष्ट्रीय  कांग्रेस,    
                   महोदया , आपकी सरकार द्वारा लाया गया खाद्यान्न  सुरक्षा बिल एक स्वागत योग्य कदम है तथा मानवता के हित में उठाया गया कदम सराहनीय कदम है /किन्तु महोदया इस बात की क्या व्यवस्था है की  खाद्यान्न  उचित व्यक्ति को ही मिल रहा है /
                                                                                                                             क्योंकि आपकी सरकार द्वारा लाया गया बिल रोजगार गारंटी योजना  नरेगा का कार्यान्वयन ठीक नहीं है ,तथा वर्षो से चली आ रही राशन वितरण प्रणाली का सबसे बड़ा फायदा तो कोटेदार ही उठाता है /क्योंकि चीनी ,केरोसीन को छोड़ राशन तो वर्ष में एक बार ही मिलता है/ कोटेदार ज्यादातर दबंग होते है ,जिससे गरीब व्यक्ति तो विरोध कर ही नहीं सकता ,यदि कोई अधिकारियो  तक आवाज उठा भी दे तो ले दे कर बात ख़त्म /
           अतः आपकी केंद्रीय सरकार से अनुरोध है की पहले यह व्यवस्था की जाय की कोई भी योजना चाहे किसी भी सरकार द्वारा लाई जाय या लाई जा रही है तो जिस मकसद से लाई गयी है सरकार का वह मकसद पूरा हो/  

No comments:

Post a Comment